अगर आप भी श्री राम की पावन जन्मभूमि Ayodhya आने का मन बना रहे है, तो यह गाइड आपके बहुत काम आएगी। अक्सर बाहर से आने वाले श्रद्धालु केवल मुख्य मंदिर देखकर लौट जाते है, लेकिन असल मे इस नगरी के कोने कोने मे सुकून छिपा है। आज मै आपको उन 10 खास स्थलो की सैर पर ले जाऊँगी, जो मेरी नजर मे Ayodhya की असली रूह है।
मै खुद फैजाबाद (Ayodhya) की रहने वाली हूँ और मैने अपनी आँखो से इस शहर को संवरते और बदलते देखा है। यहा की गलियो से लेकर सरयू के घाटो तक, मेरा बचपन बीता है और मैने इन सभी जगहो को खुद जिया है। इसलिए, यह लिस्ट किसी वेबसाइट से कॉपी नही की गई, बल्कि मेरे अपने शहर के वास्तविक अनुभवो पर आधारित है।
मेरा वादा है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप Best Places to Visit in Ayodhya को एक टूरिस्ट की तरह नही, बल्कि एक लोकल की नज़र से देख पाएंगे। आपको कही भी भटकना नही पड़ेगा और आपकी यह आध्यात्मिक यात्रा बेहद सुकून भरी और यादगार रहेगी। तो चलिए, मेरी जुबानी जानते है अपनी Ayodhya को |
Table of Contents
Ayodhya मे घूमने लायक 10 सबसे प्रसिद्ध और दिव्य स्थल
1. भव्य राम जन्मभूमि मंदिर

Ayodhya का हृदय और करोड़ो भक्तो की आस्था का केंद्र। सदियो के इंतजार के बाद बना यह मंदिर अपनी नक्काशी और भव्यता के लिए पूरी दुनिया मे मशहूर है। 2026 तक इसका पूरा परिसर और रामकथा संग्रहालय भी बनकर तैयार हो जाएगा। यहा रामलला के दर्शन करने से जो ऊर्जा और शांति मिलती है, वह अद्भुत है।
खास बात: मंदिर का निर्माण बिना लोहे के केवल पत्थरो से हुआ है।
2. हनुमानगढ़ी

मान्यता है कि Ayodhya मे रहने के लिए हनुमान जी ने इसी ऊंचे टीले पर अपना घर बनाया था ताकि वे रामलला की रक्षा कर सके। यहा 76 सीढ़िया चढ़कर हनुमान जी के दर्शन होते है। कहा जाता है कि Ayodhya के राजा राम के दर्शन से पहले भक्त हनुमानगढ़ी का दर्शन करना जरुरी है नही तो आपका दर्शन अधुरा माना जायेगा |
खास बात: यहा का लाल पेड़ा प्रसाद के रूप मे बहुत प्रसिद्ध है।
3. कनक भवन

यह माता सीता और श्री राम का महल माना जाता है। कहते है कि कैकेयी माता ने इसे सीता जी को मुँह दिखाई मे उपहार स्वरूप दिया था। मंदिर की बनावट किसी भव्य राजमहल जैसी है। यहा सुबह और शाम की आरती का दृश्य बहुत ही मनमोहक होता है।
खास बात: यहा श्री राम और माता सीता की मूर्तियो ने सोने के मुकुट पहने हुए है।
4. नया घाट और सरयू आरती

सरयू नदी Ayodhya की जीवनरेखा है। शाम के समय नया घाट पर होने वाली भव्य सरयू आरती आपका मन मोह लेगी। ढोल नगाड़ो और मंत्रोच्चार के बीच जब नदी के तट दीपो की रोशनी से जगमगाते है, तो वह पल बेहद आध्यात्मिक होता है।
खास बात: यहा आप पवित्र स्नान के साथ बोटिंग (नौका विहार) का आनंद भी ले सकते है।
5. राम की पैड़ी

नया घाट के ठीक बगल मे बनी राम की पैड़ी अब Ayodhya का सबसे बड़ा आकर्षण बन चुकी है। यहा रात के समय होने वाला 3D लेजर शो भगवान राम के जीवन की कथा सुनाता है। यह जगह फोटोग्राफी और शाम की सैर के लिए सबसे बेस्ट है।
खास बात: दिवाली के समय यही पर लाखो दीये जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाता है।
मैने खुद 2 बार दीपोत्सव मे हिस्सा लिया है , वहा का नजारा देखने लायक होता है , चारो तरफ जहा तक आपकी नजर जाएगी बस जगमगाते हुए दिए ही आपको दिखाई देगे जो आपका मनमोह लेगे और यहा ऐसा लगता है जैसे आप स्वर्ग मे आ गये हो |
6 . नागेश्वर नाथ मंदिर (राम की पैड़ी के पास)

माना जाता है कि इस मंदिर की स्थापना भगवान राम के पुत्र कुश ने की थी। यह Ayodhya के सबसे प्राचीन शिव मंदिरो मे से एक है। शिवरात्रि और सावन के महीने मे यहा भक्तो का तांता लगा रहता है।
खास बात: यह मंदिर राम की पैड़ी के बिल्कुल बगल मे है, इसलिए आप पैड़ी घूमने के साथ ही यहा महादेव के दर्शन कर सकते है।
7 . दशरथ महल

यह महल राजा दशरथ का निवास स्थान माना जाता है। इसके प्रवेश द्वार बहुत ही विशाल और सुंदर है। महल के भीतर एक छोटा सा मंदिर है जहा राम, लक्ष्मण और सीता जी की मूर्तिया स्थापित है। यहा का वातावरण बहुत ही घरेलू और शांत लगता है।
खास बात: यहा साधु संतो का भजन कीर्तन अक्सर चलता रहता है, जो दिल को शांति देता है।
8. गुलाब बाड़ी (फैजाबाद)

यह अवध के तीसरे नवाब शुजाउद्दौला का मकबरा है। यह अपने सुंदर बगीचे और विभिन्न प्रकार के गुलाबो के लिए जाना जाता है। यह Ayodhya की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है।
खास बात: इसकी मुगल वास्तुकला और चारबाग शैली देखने लायक है।
9. गुप्तार घाट

Ayodhya कैंट (पुराना फैजाबाद) के पास स्थित यह घाट बहुत ही पवित्र माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि भगवान श्री राम ने इसी स्थान पर सरयू नदी मे जल समाधि लेकर बैकुंठ गमन किया था | यहा की शांति और शाम का ढलता सूरज आपकी यात्रा को सुकून से भर देगा।
खास बात: यहा चक्रहरि और गुप्तहरि मंदिर के दर्शन जरूर करे।
एक बात और गुप्तार घाट की पकोडीया खाना न भूले |
10 . सूर्य कुंड (सूर्य मंदिर)

Ayodhya के दर्शन नगर मे स्थित यह प्राचीन सूर्य मंदिर और विशाल कुंड बेहद शांतिपूर्ण है। पौराणिक कथाओ के अनुसार, भगवान राम के राज्याभिषेक के समय सूर्य देव यहा रुके थे। हाल ही मे हुए कायाकल्प के बाद, यहा रात मे होने वाला लेजर शो और म्यूजिकल फाउंटेन देखने लायक होता है।
खास बात: यहा की लाइटिंग और साफ सफाई इसे शाम बिताने के लिए सबसे सुंदर जगहो मे से एक बनाती है।
Ayodhya यात्रा से जुड़े कुछ जरूरी सवाल
1. Ayodhya घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
अक्टूबर से मार्च के बीच का समय सबसे अच्छा है क्योकि तब मौसम सुहावना रहता है।
2. क्या राम मंदिर मे दर्शन के लिए कोई शुल्क या टिकट लगता है?
नही, रामलला के दर्शन पूरी तरह निःशुल्क है, बस आपको सुरक्षा जांच से गुजरना होता है।
3. Ayodhya मे रुकने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है?
राम मंदिर के पास कई धर्मशालाए और होटल उपलब्ध है, साथ ही अब होमस्टे के अच्छे विकल्प भी मिल जाते हैं।
4. पूरी Ayodhya घूमने मे कितने दिन का समय लगेगा?
सभी मुख्य और ऐतिहासिक स्थलो को आराम से देखने के लिए 2 दिन का समय पर्याप्त है।
5. क्या Ayodhya और फैजाबाद एक ही शहर है?
हाँ, अब फैजाबाद जिले का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से Ayodhya कर दिया गया है।
शुभ यात्रा
Ayodhya केवल मंदिरो का शहर नही , बल्कि आस्था और शांति का एक अटूट अहसास है। राम मंदिर की भव्यता से लेकर सरयू के शांत घाटो तक, इस नगरी का हर कोना एक अनूठी कहानी कहता है। एक स्थानीय निवासी के नाते मेरा यह प्रयास था कि आप इस पावन भूमि को मेरी नज़रो से देख सके।
अगर आप पहली बार Ayodhya आ रहे है, तो यह लिस्ट आपकी यात्रा को बहुत सरल बना देगी। आपको बस अपना बैग पैक करना है और इन रास्तो का अनुसरण करना है ताकि आप कम समय मे असली सुकून पा सके। ठहरने के लिए राम मंदिर के पास के होमस्टे और धर्मशालाए सबसे आरामदायक और किफायती विकल्प है।
उम्मीद है यह जानकारी आपकी यात्रा को खास बनाएगी। अगर आपके मन मे यात्रा या बजट से जुड़ा कोई भी सवाल है, तो कमेंट बॉक्स मे ज़रूर पूछे, मुझे आपकी मदद करके खुशी होगी। इस पोस्ट को अपने उन दोस्तो के साथ शेयर करे जो जल्द ही रामलला के दर्शन का प्लान बना रहे है!


[…] हुआ। आज हम इसी प्राचीन वैभव से लेकर नव अयोध्या के पुनरुद्धार तक के गौरवशाली सफर को […]
[…] अयोध्या के इन सभी Ayodhya Hotels की सुविधाओ और दूरी का […]
Very nice article 👍👍