Hotels near Taj Mahal: ताज महल के पास 5 बेस्ट लग्जरी स्टे

Hotels near Taj MahalHotels near Taj Mahal

Hotels आगरा मे बहुत है, लेकिन आगरा आने का असली मजा तभी है जब आप ऐसी जगह रुको जहा से ताज महल बस दो कदम की दूरी पर हो। नही तो आगरा के ट्रैफिक मे फँसकर और दूर दराज के Hotels मे रुककर ट्रिप का पूरा मूड खराब हो जाता है।

मै इस ब्लॉग मे आपको कुछ ऐसे Hotels बताने वाली हू जहा से आप पैदल चलकर ताज महल जा सकते हो। इसमे मैने सस्ते वाले Hotels पर विशेष ध्यान देते हुए कम बजट के Hotels की जानकारी दी है , ताकि आप कम बजट मे घूम सके और अपने फैमिली के साथ इंजॉय कर सके। मैने खुद इन जगहो को देखा है , लोगो के रिव्यु पढ़े है और अच्छे से इसपर खुद रिसर्च किया है , इसलिए आप इन पर भरोसा कर सकते हो। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको खुद समझ आ जायेगा कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सा Hotels बेस्ट है।

बजट और सुविधाओ के हिसाब से बेहतरीन 5 Hotels

1. अमन होमस्टे, एक बुटीक Hotel

अमन होमस्टे, एक बुटीक होटल
अमन होमस्टे, एक बुटीक Hotel

अगर आप Agra मे किसी बड़े और शोर शराबे वाले Hotels के बजाय ऐसी जगह रुकना चाहते है जहा आपको घर जैसा सुकून मिले, तो अमन होमस्टे आपके लिए परफेक्ट है। यह ताज नगरी के काफी शांत इलाके मे बना हुआ है।

खास बात :

  • घर का स्वाद: यहा का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट यहा मिलने वाला खाना है। इनकी रसोई मे बना हुआ ताजा  और सादा खाना आपको बाहर के भारी भरकम खाने से बचाएगा।
  • साफ सफाई और सजावट: चूँकि यह एक बुटीक Hotels है, तो यहा के कमरे बहुत ही साफ और सुंदर तरीके से डेकोरेट किए गए है।
  • लोकल गाइडेस: यहा के मालिक और स्टाफ बहुत मिलनसार है। अगर आपको Agra घूमने के लिए टिप्स या कोई टूर बुक करना है, तो ये आपकी पूरी मदद करते है।

सुविधाए :

  • यहा आपको फ्री वाई फाई , एयर कंडीशनिंग वाले कमरे और प्राइवेट बाथरूम मिलता है।
  • बच्चो के साथ आने वाली फैमिली के लिए यह सबसे सुरक्षित और बढ़िया जगह मानी जाती है।
  • ताज महल से दूरी: यह Hotels ताज महल के ईस्टर्न गेट के बिल्कुल पास है। शिल्पग्राम पार्किंग के पास होने की वजह से आप यहाँ से 10-15 मिनट पैदल चलकर या ई-रिक्शा से बहुत आराम से ताज महल पहुच सकते हैं।

लोकेशन: पी-18, एमआईजी कॉलोनी, शिल्पग्राम रोड, ताज नगरी फेज-1, Agra।

2. Hotels ताज रिसॉर्ट्स 

Hotel ताज रिसॉर्ट्स
Hotel ताज रिसॉर्ट्स

यह Hotels उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट है जो ताज महल के बिल्कुल करीब रहना चाहते है और साथ ही अच्छी सुख सुविधाओं की तलाश मे है।

  • खास बात: इस Hotels की सबसे बड़ी खूबी इसका रूफटॉप (छत) रेस्टोरेंट और पूल है। यहा से ताज महल का बहुत ही साफ़ और सुंदर नज़ारा दिखता है। रात के समय यहाँ डिनर करना एक बहुत ही बढ़िया अनुभव होता है।
  • सुविधाए: यहा आपको बढ़िया एसी रूम, फ्री वाई-फाई, और एक बहुत ही शानदार रेस्टोरेंट मिलता है जहा इंडियन और कॉन्टिनेंटल खाना मिलता है।
  • ताज महल से दूरी: यह ताज महल के ईस्टर्न गेट से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। आप यहाँ से पैदल चलकर 5 मिनट में ताज महल पहुँच सकते हैं।
  • लोकेशन: वीआईपी रोड, ताज महल ईस्टर्न गेट के पास, Agra।

3. Hotel सानिया पैलेस 

Hotel सानिया पैलेस 
Hotel सानिया पैलेस 

अगर आप एक बजट ट्रेवलर है और कम पैसों मे ताज महल का सबसे बेहतरीन नज़ारा देखना चाहते है, तो सानिया पैलेस से बेहतर कोई जगह नही है।

  • खास बात: इस Hotels का रूफटॉप कैफे पूरे Agra मे मशहूर है। यहा की छत से ताज महल इतना करीब लगता है कि आप घंटो बैठकर उसे निहार सकते है। यह Hotels थोड़ा पुराने स्टाइल में बना है जो इसे काफी अलग बनाता है।
  • सुविधाए: यहा कमरे थोड़े साधारण है लेकिन बहुत ही साफ सुथरे है। यहा का खाना सस्ता और अच्छा है, और विदेशी सैलानी भी यहा रुकना बहुत पसंद करते हैं।
  • ताज महल से दूरी: यह ताज महल के साउथ गेट के बिल्कुल बगल मे स्थित है।
  • लोकेशन: चाउ चोक, ताज गंज, Agra।

4. द ओबेरॉय अमरविलास

 द ओबेरॉय अमरविलास
द ओबेरॉय अमरविलास

यह Agra का सबसे लग्जरी और महंगा Hotels है। अगर आप अपने ट्रिप को बिल्कुल शाही बनाना चाहते है, तो यह आपकी पहली पसंद होना चाहिए।

  • खास बात: इस Hotels की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके हर एक कमरे से ताज महल साफ दिखाई देता है। इसकी वास्तुकला मुगल काल के महलों जैसी है। यहाँ की सर्विस और मेहमाननवाजी पूरी दुनिया में मशहूर है।
  • सुविधाएं: यहाँ वर्ल्ड क्लास स्पा, लग्जरी पूल, और कई शानदार रेस्टोरेंट्स है। यहाँ रुकने वाले मेहमानो के लिए ताज महल के गेट तक जाने के लिए अपनी प्राइवेट गोल्फ कार्ट की सुविधा है।
  • ताज महल से दूरी: यह ताज महल से मात्र 600 मीटर की दूरी पर है।
  • लोकेशन: ताज ईस्ट गेट रोड, Agra।

5. माइलस्टोन होमस्टे 

माइलस्टोन होमस्टे 
माइलस्टोन होमस्टे

अगर आप बहुत कम बजट में एक ऐसी जगह ढूंढ रहे है जहा आपको सुरक्षा, साफ सफाई और घर जैसा व्यवहार मिले, तो माइलस्टोन होमस्टे आपके लिए एक शानदार विकल्प है। यह उन लोगो के लिए बेस्ट है जो Hotels की चकाचौंध के बजाय सादगी पसंद करते है।

  • खास बात: यहा के जो मालिक और स्टाफ है, उनका व्यवहार बहुत ही दोस्ताना है। यहा रुकने वाले लोग अक्सर इसकी तारीफ करते है कि यहा बिल्कुल वैसा ही महसूस होता है जैसे आप अपने किसी रिश्तेदार के घर रुके हो।
  • सुविधाएं: यहाँ आपको साफ सुथरे बेसिक कमरे, होम कुक्ड मील (घर का खाना) और बहुत ही शांत वातावरण मिलता है। अगर आप Agra की गलियो और लोकल लाइफ को करीब से देखना चाहते है, तो यहाँ रुकना अच्छा रहेगा।
  • ताज महल से दूरी: यह ताज महल से लगभग 2.5 से 3 किलोमीटर की दूरी पर है। यहा से आप आसानी से ऑटो या ई रिक्शा लेकर 10 मिनट मे ताज महल पहुँच सकते है।
  • लोकेशन: ताज नगरी फेज-2, Agra।

बजट और सुविधाओ के हिसाब से बेस्ट Hotels : एक नजर मे

नं Hotels का नामकिराया (एक रात का) फैसिलिटीकिसके लिए बेस्ट है
1.अमन होमस्टे, ए बुटीक Hotels₹2,358घर जैसा शुद्ध खाना, साफ कमरे और बहुत ही शांत माहौल।फैमिली और कपल्स के लिए।
2 Hotel ताज रिसॉर्ट्स₹2,500 – ₹6,500+छत पर स्विमिंग पूल जहा से ताज महल दिखता है।जो अच्छी लोकेशन और सुविधा चाहते है।
3 Hotels सानिया पैलेस₹600 – ₹1,760सबसे सस्ता, पुराने स्टाइल का Hotels और ताज का बढ़िया नजारा।बजट ट्रेवलर्स और दोस्तो के लिए।
4ओबेरॉय अमरविलास Hotels₹1,04,725हर कमरे की खिड़की से ताज महल दिखता है और रॉयल सर्विस।लग्जरी और कपल्स के लिए।
5माइलस्टोन होमस्टे₹400 – ₹1,010सबसे कम बजट मे साफ सुथरी जगह और अच्छा स्टाफ।कम बजट मे अच्छी सर्विस चाहने वालो के लिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

1. क्या इन Hotels से ताज महल पैदल जा सकते है? 

हाँ, अमन होमस्टे, Hotel ताज रिसॉर्ट्स, Hotels सानिया पैलेस और ओबेरॉय अमरविलास से आप आराम से पैदल चलकर ताज महल के गेट तक पहुँच सकते हैं। माइलस्टोन होमस्टे थोड़ा दूर है, जहाँ से आपको ऑटो लेना पड़ेगा।

2. क्या इन Hotels के कमरों से ताज महल दिखता है? 

ओबेरॉय अमरविलास के हर कमरे से ताज दिखता है। Hotel ताज रिसॉर्ट्स और सानिया पैलेस के कमरो के बजाय उनके रूफटॉप (छत) से ताज महल का सबसे बढ़िया नज़ारा दिखाई देता है।

3. क्या इन Hotels मे पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है? 

अमन होमस्टे, ताज रिसॉर्ट्स और ओबेरॉय में पार्किंग की अच्छी सुविधा है। सानिया पैलेस ताज महल के बहुत करीब और तंग गलियो मे है, इसलिए वहां बड़ी गाड़ी ले जाने से पहले Hotels से बात करना बेहतर रहता है।

4. क्या ये Hotels फैमिली और कपल्स के लिए सुरक्षित हैं? 

जी हाँ, ये पांचो Hotels फैमिली और कपल्स के बीच काफी लोकप्रिय और पूरी तरह सुरक्षित है। अमन होमस्टे और माइलस्टोन होमस्टे मे आपको घर जैसा सुरक्षित माहौल मिलता है।

5. ताज महल घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

ताज महल देखने का सबसे सही समय सूर्योदय का है। उस वक्त भीड़ कम होती है और मौसम भी सुहावना रहता है। कोशिश करे कि आप सुबह 6 बजे तक गेट पर पहुँच जाए।

कुल मिलाकर देखा जाए तो Agra मे रुकने के लिए इन 5 Hotels से बेहतर विकल्प आपको नही मिलेगे। अगर आप एक यादगार और लग्जरी ट्रिप चाहते है, तो ओबेरॉय अमरविलास और Hotels ताज रिसॉर्ट्स आपकी पहली पसंद होने चाहिए। वही, अगर आप घर जैसा सुकून और सादगी पसंद करते हैं, तो अमन होमस्टे और माइलस्टोन होमस्टे सबसे बेस्ट है। और हाँ, अगर बजट कम है पर ताज महल को नजदीक से देखना है, तो Hotels सानिया पैलेस का कोई मुकाबला नही है। सही Hotels का चुनाव आपकी पूरी यात्रा का अनुभव बदल सकता है, इसलिए अपनी ज़रूरत और बजट को ध्यान मे रखकर ही बुकिंग करे।

हमे उम्मीद है कि इस लिस्ट से आपको अपना परफेक्ट Hotels चुनने मे मदद मिली होगी। अब आप देर मत कीजिए, क्योकि ताज महल के पास वाले ये Hotels बहुत जल्दी फुल हो जाते है। आप अपनी अगली Agra ट्रिप मे इनमे से किस Hotels मे रुकना चाहेगे? हमे कमेंट बॉक्स मे ज़रूर बताए। साथ ही, अगर आपके पास Agra से जुड़ी कोई और जानकारी या सवाल है, तो बेझिझक पूछे। इस ब्लॉग को अपने उन दोस्तो के साथ शेयर करना न भूले जो जल्द ही ताज महल देखने का प्लान बना रहे ह !

आप इनमे से किस Hotelsमे रुकना पसंद करेगे? या आपका Agra का कोई अनुभव है तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताए!

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

By Saumya Srivastava

उत्तर प्रदेश दर्शन: जहाँ धर्म, संस्कृति और इतिहास का संगम होता है। मै आपको ले चलती हूँ उत्तर प्रदेश के पावन तीर्थो, भव्य मंदिरों और अनकहे ऐतिहासिक गलियारों के सफर पर। आइए, मेरे साथ अनुभव करे यूपी की असली विरासत।

One thought on “Hotels near Taj Mahal: ताज महल के पास 5 बेस्ट लग्जरी स्टे”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *