Best Street Food in Agra: ताज महल के पास 7 धाकड़ स्पॉट्स

7 Best Street Food in Agra near taj mahal7 Best Street Food in Agra near taj mahal

सच बताऊ तो, संगमरमर का वो अजूबा देख कर आँखे तो तृप्त हो जाती है, लेकिन घूमने के बाद जब पेट बाबू विद्रोह करने लगते है, तब असली तलाश शुरू होती है Best Street Food in Agra की। अब आप आगरा आए और यहा की गलियो के चटकारे न ले, तो समझो आपकी ट्रिप अधूरी रह गई।

अक्सर होता क्या है कि ताज महल के पास हम भूख के मारे किसी भी दुकान पर बैठ जाते है, जहा मिलता है बेस्वाद खाना और भारी भरकम बिल। कही आप भी सिर्फ एक टूरिस्ट समझ कर ठगे न जाए, इसीलिए आज का यह ब्लॉग मै खास आपके लिए लिखकर लाई हू। इसमे मै आपको बताऊँगी ताजमहल के पास के वो 7 गुप्त ठिकाने जहा आपको आगरा का सबसे धाकड़ स्वाद मिलेगा।

Table of Contents

इस ब्लॉग मे आपको क्या बताने वाली हूँ ?

आज मै आपको आगरा की उन तंग गलियो मे ले चलूंगी जहा की खुशबू आपको दूर से ही खीच लेगी। मै आपको बताऊंगी कि ताज महल के बिल्कुल पास वो कौन से गुप्त ठिकाने है, जहा का नाश्ता और तीखा स्ट्रीट फूड खाकर आपका दिल खुश हो जाएगा। 

सिर्फ इतना ही नही, मै आपको उन खास दुकानो के नाम भी सुझाऊँगी जो अपने एक स्पेशल जायके के लिए पूरे आगरा मे मशहूर है , चाहे वो करारी बेड़ई हो या फिर चटपटी चाट। बजट से लेकर बेस्ट स्वाद तक, सब कुछ आपको इसी एक पोस्ट मे मिलने वाला है।

इस पोस्ट को पढ़ने के बाद, आपको किसी गाइड या फालतू के विज्ञापनो की जरूरत नही पड़ेगी। मै खुद इन गलियो की खाक छान चुकी हूँ और जो लिस्ट मैने तैयार की है, वो एकदम देसी और आजमाई हुई है। तो चलिए, बिना देर किए शुरू करते है Best Street Food in Agra का ये जायकेदार सफर |

आगरा का असली जायका: ताज महल के पास के वो 7 मशहूर ठिकाने जहा स्वाद बोलता है

ताजमहल के आसपास की गलियो मे घूमते वक्त आपको हर मोड़ पर कचौड़ी की महक और मसालो का तड़का मिलेगा। लेकिन हर दुकान खास नही होती। यहा कुछ ऐसे पुराने और भरोसेमंद ठिकाने है, जिन्होने दशको से आगरा के असली स्वाद को जिंदा रखा है। चाहे आप तीखे के शौकीन हो या कुछ भारी और देसी खाना चाहते हो, नीचे दी गई यह लिस्ट आपके आगरा ट्रिप को यादगार बना देगी।

1. देवीराम स्वीट्स की बेड़ई (70 साल पुरानी विरासत)

देवीराम स्वीट्स की बेड़ई (70 साल पुरानी विरासत)
देवीराम स्वीट्स की बेड़ई (70 साल पुरानी विरासत)

आगरा की सुबह की शुरुआत अगर देवीराम स्वीट्स की बेड़ई से न हो, तो वह सुबह ही क्या! यह दुकान लगभग 70 साल पुरानी है और यहाँ की बेड़ई, पूरी और कचौड़ी के बीच का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इसमे दाल की हल्की सी पिठ्ठी होती है जिसे तीखी आलू की सब्जी और गाढ़े दही के साथ परोसा जाता है।

  • प्रो टिप: यहा बेड़ई के बाद गरमागरम और कुरकुरी जलेबी खाना मत भूलना, क्योकि आगरा वालो के लिए नाश्ता तभी पूरा होता है।
  • दाम : मात्र ₹12 प्रति पीस (बेहद किफायती)। 
  • समय: सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक ही मिलती है। 

2. बेनीराम के तंदूरी छोले भटूरे (मखाने वाला तड़का)

बेनीराम के तंदूरी छोले भटूरे (मखाने वाला तड़का)
बेनीराम के तंदूरी छोले भटूरे (मखाने वाला तड़का)

बेलनगंज चौराहे के पास बेनीराम की दुकान पर आपको वो छोले भटूरे मिलेगे जो आपने शायद ही कही खाए हो। यहा के छोलो मे पनीर और मखाने डाले जाते है, जो इसे बहुत रिच और शाही बना देते है। 

  • खासियत: यहा तंदूरी छोला मिलता है जिसे मिट्टी के बर्तन मे मक्खन के साथ तड़का मार के तैयार किया जाता है। इनके भटूरे भी आम भटूरो जैसे नही, बल्कि तवे पर सिके हुए परांठे जैसे लगते है।
  • दाम: सादा छोले भटूरे ₹40 और तंदूरी स्पेशल ₹50 के करीब।

3. राम बाबू पराठा भंडार (सेलिब्रिटी पराठा स्पॉट)

राम बाबू पराठा भंडार (सेलिब्रिटी पराठा स्पॉट)
राम बाबू पराठा भंडार (सेलिब्रिटी पराठा स्पॉट)

यह जगह इतनी मशहूर है कि यहा अंबानी और मित्तल जैसे बड़े लोग भी पराठे खाने आते है। यहा का तवा ही 50 किलो का है! इनके पराठे देसी घी मे गहरे तले  जाते है जिससे वो एकदम क्रिस्पी हो जाते है।

  • क्या आर्डर करे: मिक्स वेज पराठा ट्राई करे, जिसे दही पालक के झोल, आलू की सब्जी और सीताफल (पेठे) की सब्जी के साथ परोसा जाता है। 
  • दाम :₹200 से शुरू होकर ₹270 तक (एक पराठा एक इंसान के लिए काफी है)। 

4. सदर बाज़ार का भल्ला (टिक्की) और वीर जी का पास्ता

राम बाबू पराठा भंडार (सेलिब्रिटी पराठा स्पॉट)
राम बाबू पराठा भंडार (सेलिब्रिटी पराठा स्पॉट)

शाम होते ही आगरा की रौनक सदर बाज़ार की चाट गली मे शिफ्ट हो जाती है। यहा आपको हर कदम पर नया स्वाद मिलेगा।

  • भल्ला (टिक्की): आगरा मे टिक्की को भल्ला कहते है। इसे तब तक तवे पर सेंका जाता है जब तक ये बाहर से पूरी तरह लाल और कुरकुरी न हो जाए। 
  • वीर जी का पास्ता: अगर कुछ मॉडर्न खाना है, तो यहा सिंह साहब का वाइट सॉस पास्ता जरूर आजमाए। वे इसे बिना अजीनोमोटो और बिना अरारोट के, शुद्ध तरीके से बनाते है। 
  • दाम : आलू टिक्की की कीमत आमतौर पर 50-60 प्रति प्लेट के बीच, और वीर जी का पास्ता लगभग ₹200 से शुरू होकर ₹270 तक |

5. सदर बाज़ार का मशहूर चीला और बास्केट चाट

 सदर बाज़ार का मशहूर चीला और बास्केट चाट
सदर बाज़ार का मशहूर चीला और बास्केट चाट

चाट गली मे भल्ले के अलावा जो चीज सबसे ज्यादा बिकती है, वो है दाल का चीला और बास्केट चाट। बास्केट चाट एक ऐसी कटोरी होती है जो खुद आलू या मैदा से बनी होती है और उसके अंदर दही, वड़ा, पापड़ी, अनार और ढेर सारी चटनिया भरी होती हैं।

  • क्या खास है: बास्केट चाट मे आपको एक साथ मीठा, तीखा, कुरकुरा और नरम स्वाद मिलता है। वही मूंग दाल का चीला उन लोगो के लिए बेस्ट है जो थोड़ा हेल्दी और कम तेल वाला स्ट्रीट फूड ढूंढ रहे है।
  • कीमत : बास्केट चाट ₹50 से ₹100 प्रति प्लेट, चीला  ₹150 से  ₹250 के बीच |
  • लोकेशन: सदर बाजार की चाट गली।

6 . पंचकुइयां की मशहूर ‘दालमोठ’ (चटपटा और सूखा नाश्ता)

 पंचकुइयां की मशहूर 'दालमोठ' (चटपटा और सूखा नाश्ता)
पंचकुइयां की मशहूर ‘दालमोठ’ (चटपटा और सूखा नाश्ता)

भले ही यह सूखी नमकीन है, लेकिन आगरा मे इसे Best Street Food in Agra की तरह ही रुतबा हासिल है। वीडियो मे भी आपने देखा होगा कि आगरा की शाही दालमोठ कितनी स्पेशल है। इसे आप चलते फिरते छोटे पैक मे भी लेकर खा सकते है।

  • क्या खास है: यह तली हुई मसूर की दाल, बारीक बेसन के सेव और ढेर सारे काजू मसालो का मेल है। इसका तीखा और चटपटा स्वाद इतना एडिक्टिव है कि एक बार शुरू किया तो हाथ रुकता नही है।
  • कीमत : छोटे पैकेट ₹50 से शुरू।
  • लोकेशन: पंचकुइयां और बेलनगंज के पुराने स्टोर्स।

7. फौजदार टी स्टॉल (एनर्जी बूस्टर चाय)

 फौजदार टी स्टॉल (एनर्जी बूस्टर चाय)
फौजदार टी स्टॉल (एनर्जी बूस्टर चाय)

ब्लॉग को खत्म करने के लिए यहा की कड़क चाय का जिक्र जरूर करना। यहा रात के समय भी इतनी भीड़ होती है कि मानो कोई मेला लगा हो। इनकी चाय एकदम कड़क और थकान मिटाने वाली होती है। 

  • दाम : मात्र ₹20 का एक कुल्हड़। 

एक नज़र मे : Best Street Food in Agra

स्ट्रीट फूड ठिकानामशहूर डिशसही समयअंदाजन कीमत (प्रति प्लेट)
1देवीराम स्वीट्सबेड़ई, आलू सब्जी और जलेबीसुबह 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक₹12 – ₹15
2बेनीरामतंदूरी छोले भटूरे (मखाने वाले)लंच / दिनभर₹40 – ₹100
3राम बाबू पराठा भंडारमिक्स वेज पराठा (देसी घी)लंच / डिनर₹210 – ₹225
4चाट गली (सदर बाज़ार)कुरकुरा भल्ला (टिक्की) और वीर जी का पास्ताशाम 5:00 के बाद₹50 – ₹270
5चाट गली (सदर बाज़ार)बास्केट चाट और मूंग दाल चीलाशाम 5:00 के बाद₹50 – ₹250
6पंचकुइयां / बेलनगंजशाही दालमोठ (काजू वाली)कभी भी₹50 से शुरू
7फौजदार टी स्टॉलकड़क कुल्हड़ चाय24 घंटे (रात में बेस्ट)₹20

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. ताज महल के सबसे पास नाश्ते के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है?

ताज महल के पश्चिमी गेट के पास देवीराम स्वीट्स बेड़ई और जलेबी के लिए सबसे मशहूर है। यहा का नाश्ता ताजा , किफायती और असली आगरा के स्वाद से भरपूर होता है।

2. क्या Best Street Food in Agra शाकाहारियो के लिए सुरक्षित है? 

जी हाँ, Best Street Food in Agra जैसे बेड़ई, भल्ला, चीला और राम बाबू के पराठे पूरी तरह शाकाहारी है। यहा तक कि कई पुरानी दुकानो पर बिना लहसुन और प्याज का खाना भी आसानी से मिल जाता है।

3. आगरा मे चाट खाने का सबसे सही समय और जगह क्या है? 

चाट का असली आनंद शाम 5 बजे के बाद आता है। इसके लिए सदर बाजार की ‘चाट गली’ सबसे बेस्ट है, जहा आपको भल्ला, बास्केट चाट और पनीर चीला जैसी कई वैरायटी एक ही जगह मिल जाएगी।

4. क्या Best Street Food in Agra के दाम बहुत ज्यादा है? 

बिल्कुल नही! Best Street Food in Agra काफी पॉकेट फ्रेंडली है। आप ₹50 से ₹100 के बीच एक अच्छा नाश्ता या चाट का आनंद ले सकते है। केवल राम बाबू जैसे सेलिब्रिटी पराठा जॉइंट्स पर कीमते थोड़ी ज्यादा (₹190+) हो सकती है।

5. आगरा की मशहूर दालमोठ और पेठा कहाँ से खरीदना चाहिए? 

दालमोठ के लिए पंचकुइयां और बेलनगंज के पुराने स्टोर मशहूर है। पेठे के लिए आप गोपाल दास पेठे वाले या पंछी पेठा के अधिकृत आउटलेट्स पर जा सकते है, जहा आपको शुद्धता और ताजगी की गारंटी मिलती है।

आपकी आगरा ट्रिप का परफेक्ट स्वाद

तो दोस्तो, ये थे ताज महल के साये मे बसने वाले वो 7 जादुई ठिकाने जहा का स्वाद चखे बिना आपकी आगरा यात्रा अधूरी है। हमने सुबह की कड़क देवीराम की बेड़ई से लेकर, बेनीराम के शाही छोले, राम बाबू के वीआईपी पराठे और शाम की चटपटी चाट गली तक सब कुछ कवर किया है। अब आपको ताज महल के पास भूख लगने पर किसी भी ऐरे गैरे ढाबे पर ठगे जाने की जरूरत नही है। इन जगहो पर आपको न सिर्फ बजट मे खाना मिलेगा, बल्कि वो असली आगरा वाला जायका भी मिलेगा जो आप सालो तक याद रखेगे।

मेरा सुझाव है कि अगर आपके पास समय कम है, तो कम से कम देवीराम का नाश्ता और सदर की चाट गली को अपनी लिस्ट मे टॉप पर रखे। आगरा सिर्फ पत्थरो की खूबसूरती नही, बल्कि इन गलियो के मसालो का भी अहसास है। 

अब आपकी बारी है! मुझे कमेंट्स मे जरूर बताए कि इनमे से कौन सी डिश सुनते ही आपके मुँह मे पानी आ गया? और हाँ, अगर आपके पास भी आगरा का कोई सीक्रेट फूड स्पॉट है, तो उसे शेयर करना न भूले ताकि हमारी बाकी चटोरे दोस्तो की भी मदद हो सके!

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

By Saumya Srivastava

उत्तर प्रदेश दर्शन: जहाँ धर्म, संस्कृति और इतिहास का संगम होता है। मै आपको ले चलती हूँ उत्तर प्रदेश के पावन तीर्थो, भव्य मंदिरों और अनकहे ऐतिहासिक गलियारों के सफर पर। आइए, मेरे साथ अनुभव करे यूपी की असली विरासत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *